Jonha Fall / Goutam Dhara Fall | जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan

 

झारखंड एक पठारी प्रदेश है यहां की वातावरण बहुत ही सुहाना रहती है। झारखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां पर पेड़-पौधे, पहाड़-पर्वत, नदी-नाला, डैम-झरना से भरा पड़ा है। झारखंड प्रदेश तो खूबसूरत है ही उसी के अंदर हैै हमारा प्यारा रांची शहर जो झारखंड की राजधानी भी है. रांची के अंदर बहुत सारे पर्यटन स्थल भरे पड़े हैं। जो भी पर्यटक रांची भ्रमण करने के लिए आते हैं, उन्हें यह चुनना बहुत ही कठिन होता है कि हमें सबसे पहले किस पर्यटन स्थल में जाना है क्योंकि यहां पर हर एक पर्यटन स्थल का अलग-अलग खूबी तथा खूबसूरती है। 

Jonha Fall / Goutam Dhara Fall | जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan
जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan

 एक ऐसा पर्यटन स्थल है - Jonha Fall / Goutam Dhara Fall  के बारे में आज इस Article में विस्तार से जानेंगे। Jonha Fall / Goutam Dhara Fall कहां है ?Jonha Fall / Goutam Dhara Fall नामकरण कैसे हुआ ?, जोन्हा फॉल की ऊँचाई कितनी है? तथा इसके अलावे अनेकों जानकारियां जो आपको जाननी चाहिए ।

जोन्हा फॉल (Jonha Fall) या गौतम धारा फॉल (Goutam Dhara Fall) कहां पर अवस्थित है ?

 सुन्दर पहाड़ियों के मध्य रांची-पुरुलिया राजमार्ग पर रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर जोन्हा गांव में स्थित है जोन्हा फॉल्स । सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

सड़कों के किनारे की हरी-भरी वादियाँ आपके मन को रोमांचित हैं। सिल्ली-मुरी से भी आसानी से यहाँ तक पहुंचा  है। 

जोन्हा फॉल (Jonha Fall) या गौतम धारा फॉल (Goutam Dhara Fall)
नामकरण कैसे हुआ ?

इस झरने को दो नामों से जाना जाता है - 1. जोन्हा फॉल और 2. गौतम धारा। जोन्हा जलप्रपात का नाम स्थानीय गांव के नाम पर रखा गया है जिस गांव का नाम है- जोन्हा। इसे गौतम धारा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह झरना जहाँ  पर स्थित है ठीक इसके सामने के गांव में बौद्ध धर्म के संस्थापक - भगवान गौतम बुद्ध का एक मंदिर है।

Jonha Fall / Goutam Dhara Fall | जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan
जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan

यहां की बड़ी-बड़ी चट्टानों में से होकर जब ऊंचाई से पानी गिरती है, तो उसमें से एक अलग ही तरह की सुरमयी आवाज़ कानों में गूँजती है जो बहुत ही आनन्दायी और मन को सुकून देने वाली होती है। ऊंचाई से गिरता हुआ पानी को देखने से आभास होता है कि मानो ऊपर से कोई दुध की धारा गिर रही हो। ये दृश्य मन को रोमांचित कर  देती है।

     

जोन्हा फॉल (Jonha Fall) की कुछ खास जानकारी -

  • ऊंचाई - 17 Metres (56 ft)  
  • उत्पत्ति - राढ़ू नदी 

जोन्हा फॉल घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है ?

अगर आप  झरने से गिरता हुआ पानी को अच्छी तरह से देखना चाहते हैं , तो आपके लिए सबसे अच्छा समय है बरसात के दिन यानी अगस्त का महीना । 

Jonha Fall / Goutam Dhara Fall | जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan
जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan

अगर आपको इस जगह पर पिकनिक के लिए जाना चाहते हैं, तो आप बेशक दिसंबर से लेकर फरवरी तक जा सकते हैं। क्योंकि इस समय यहां का मौसम ठंडा रहता है जो किसी  Hill Station का Fillings कराता है।

क्या जोन्हा फॉल ( Jonha Fall / Goutam Dhara Fall ) पर्यटकों के लिए सुरक्षित है?

जी हां, जोन्हा फॉल पर्यटकों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। पहले यह Red Corridor क्षेत्र का एक हिस्सा था, लेकिन अब झारखण्ड सरकार ने इसे पर्यटन केंद्र में बदल दी है। 

  • Surya Mandir Bundu-Ranchi Ki Shaan
  •   Jharkhand Tourism Development Corporation ( JTDC ) ने इस जलप्रपात को बहुत ही अच्छे ढंग से बनाया है। जोन्हा फॉल में निचे तक उतरने के लिए पहले सीढ़ियां नहीं के बराबर थी, लेकिन आज अच्छी सीढ़ियां बनी हैं जिससे पर्यटकों को झरने के निचे जाने तथा ऊपर आने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है।

    Jonha Fall / Goutam Dhara Fall | जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan
    जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan

    जोन्हा फॉल में आने वाले पर्यटकों से आग्रह है कि आप लोग यहां के ग्रामीणों को तंग या झगड़ा ना करें, क्योंकि वे लोग बहुत Helpfull Person हैं। अगर आप उनसे मिलकर रहेंगे तो आपके लिए बहुत अच्छा है, ये लोग आप पर कुछ नहीं होने देंगे। यहां के हर एक लोग एक गाइड की तरह है क्योंकि ये लोग ऐसे ही आपको इस क्षेत्र के बारे में बता देंगे।

    • Baba Tanginath Dham-Gumla Ki Shaan
    • अपने अगर कुछ भी खाने का समान नहीं लेके जाते हैं फिर भी आपको यहां पर आसानी से सारे चीजें उपलब्ध हो जाएंगे। आप लोगों को सिर्फ पैसा लगेगा बदले में आपको सारे सामान मिल जाएंगे। यहां के लोग बहुत अच्छा पकवान भी बनाते हैं। जैसे - आप पिकनिक में के लिए चिकन-मटन बनवा सकते हैं।

      जोन्हा फॉल ( Jonha Fall / Goutam Dhara Fall ) कैसे जाएं ?

      By Air ✈️:- 

      • Nearest Airport - Ranchi Airport 

            जोन्हा जलप्रपात से निकटतम हवाई अड्डा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा राँची है, दूरी लगभग 50 किलोमीटर है।

      By Train🚉 :- 

      • Nearest Railway Station - Ranchi, Hatia, Namkum, Jonha & , Muri Railway Station 

              रांची रेलवे स्टेशन से लगभग 40 Km, मुरी से 40 Km, नामकुम से 30 Km तथा हटिया से 55 Km की दुरी है। 

      By Bus 🚌:- 

      • Nearest Bus Stand - Khadgada (Kantatoli) Bus Stand Ranchi 

               खादगाड़ा (कांटाटोली) बस स्टैंड राँची से लगभग 35 KM की दुरी है।

      जोन्हा फॉल जाने के पहले इन बातों को जरुर जानें - 

      Jonha Fall / Goutam Dhara Fall | जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan
      जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan

      1. चूंकि ये शहर से दूरी पर स्थित है, शाम 4 बजे के बाद आप यहां जाने से बचें।
      2. अकेले जाने से बचें, हमेशा एक समूह में जाएं तो बेहतर होगा ।
      3. यात्रा का सबसे सुरक्षित समय सुबह 7 से शाम 4 बजे के बीच है।
      4. Picnic & Adventureses के लिए अच्छी जगह है।
      5. ज्यादा घने जंगलों में न जाएं और न ही ऊंचे चट्टानों पर चढ़े।

      जोन्हा फॉल जाते समय कहां ठहरें ?

      रांची-पुरूलिया मार्ग में बहुत सारे छोटे-छोटे कई शानदार Resort, Line Hotels हैं , वहां पर आप नाश्ते या खाने के लिए ठहर सकते हैं। आपको अगर रात्रि विश्राम के लिए कहीं रुक ना हो तो आपको रांची आना पड़ेगा, क्योंकि यहाँ  सारे ग्रामीण इलाके हैं जहां पर रहने के लिए सुविधा नहीं है। आपको रांची में आपके बजट के हिसाब से लॉज तथा होटल मिल जायेंगे ।

      Jonha Fall / Goutam Dhara Fall | जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan
      जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan

      • Perwa Ghagh Fall-The House Of Pigeons- Khunti Ki Shaan
      • जोन्हा जलप्रपात जैसे पर्यटन स्थलों के नाम- 

        निष्कर्ष :- 

        आज इस Article में विस्तार से बताया - Jonha Fall / Goutam Dhara Fall कहां है ?, Jonha Fall / Goutam Dhara Fall नामकरण कैसे हुआ ?, जोन्हा फॉल की ऊँचाई कितनी है? तथा इसके अलावे अनेकों जानकारियां जो आपको जाननी चाहिए। 

        तो ये जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें Comments में बता सकते हैं तथा पसंद आई तो अपने दोस्तों को भी Share कर सकते हैं। साथ ही साथ हमारी हर Post की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Subscribe Box में अपना Email Id डाल कर Subscribe कर सकते हैं। 

        हम आपके राय की प्रतीक्षा करेंगे।

        Ranchi Talk को आप FacebookInstagramTwitter पर भी Follow कर सकते हैं। आप हमारे YouTube Channel पर भी नई-नई जानकारी पाने के लिए Subscribe करें।

        HemanT

        हैलो दोस्तों नमस्कार, मैं हूँ HemanT , YouTube Channels, Tech Ranchi और Ranchi Rockers 18 , Blogs Techranchi.in, Ranchirockers.in और Ranchitalk.com के Technical Author और Co-Founder । मेरी रूचि Technical World में है और जो भी Technical जानकारी है उसे आप सभी के समक्ष Video और Blogs के रूप में लेकर आता रहता हूँ। आप सभी से विनती है की अपना प्यार और Support बनाये रखिये हम आप सभी के लिए नई -नई जानकारियाँ लेकर आते रहेंगे। facebook twitter instagram youtube

        Post a Comment (0)
        Previous Post Next Post