बिरसा जैविक उद्यान | Bhagwan Birsa Biological Park | Ormanjhi Zoo - Ranchi Ki Shaan


झारखण्ड पुरे भारत में अपनी प्राकृतिक सुंदरता, प्राकृतिक संसाधनों, प्राचीन मंदिरें, झरने तथा अनेकों अद्भुत पर्यटन स्थलों के लिए विख्यात है , झारखण्ड की राजधानी "Ranchi या The Heart of Jharkhand" सबसे  प्रचलित शहर के रूप में जाना जाता है। यहां पर अनेकों सुन्दर - सुन्दर मनोरम पर्यटन स्थल हैं जिनमें से ही एक है -" भगवान बिरसा जैविक उद्यान / Bhagwan Birsa Biological Park / Ormanjhi Zoo " । आप कभी अगर हमारे शहर रांची आते हों, तो भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान को देखना ना भुलें क्योंकि इसे देखना भुलने से आपको ये जरूर महसूस होगी कि कुछ तो छुट गया है।

Bhagwan Birsa Biological Park | बिरसा जैविक उद्यान | Ormanjhi Zoo - Ranchi Ki Shaan
Bhagwan Birsa Biological Park

तो चलिए आज के इस Article में हम आपको बता रहे हैं कि - बिरसा जैविक उद्यान कहां पर अवस्थित है ?, बिरसा जैविक उद्यान कब बना था ?, बिरसा जैविक उद्यान में कितने तरह के जीव - जन्तु हैं ?, तथा इसके साथ-साथ इस जगह के बारे में बहुत सारी जानकारियां जो आपके लिए ज्ञानवर्धक होंगी।

  • Perwa Ghagh Fall-The House Of Pigeons- Khunti Ki Shaan
  • बिरसा जैविक उद्यान कहां पर अवस्थित है ?

    Bhagwan Birsa Biological Park | बिरसा जैविक उद्यान | Ormanjhi Zoo - Ranchi Ki Shaan
    Bhagwan Birsa Biological Park

    यह उद्यान रांची के प्रकृति की गोद में बसा एक बहुत ही सुन्दर स्थान है, जिसे हम सभी प्यार से" भगवान बिरसा जैविक उद्यान रांची / Bhagwan Birsa Biological Park / Ormanjhi Zoo " के नाम से जानते हैं। ये स्थान रांची शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दुरी पर रांची-रामगढ़ राजमार्ग के किनारे ओरमांझी गांव में स्थित है। यहाँ पर आवागमन की सुविधा काफी अच्छी है अवगामान में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। 

    • Hundru Fall - The 2nd Highest WaterFall of Jharkhand | Ranchi Ki Shaan
    • बिरसा जैविक उद्यान कब बना था ?

      भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान  की स्थापना सन् 1994 ई. में हुई थी। यह पर्यटन स्थल सपही नदी के किनारे स्थित है। यह रांची पर्यटन के प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जो एक वर्ष में लगभग 4 लाख आगंतुकों ( पर्यटकों ) को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ पर स्कूल बच्चों को समय -समय पर शैक्षणिक भ्रमण लिए लाया जाता है। 

      Bhagwan Birsa Biological Park | बिरसा जैविक उद्यान | Ormanjhi Zoo - Ranchi Ki Shaan
      Bhagwan Birsa Biological Park

       सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यहां कि ये है कि दक्षिण की ओर स्थित गेतलसूद डैम और दूसरी तरफ से घिरा मौसमी नदी सपही है। लोगों को वन्य जीवों के साथ-साथ वन संरक्षण की जानकारी तथा जागरूक करने के लिए रांची में इस Park का विकास (Develop) किया गया है।

      • Surya Mandir Bundu-Ranchi Ki Shaan
      • बिरसा जैविक उद्यान कितने क्षेत्र में फ़ैला हुआ है ?

        भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान लगभग 104 Hectare भूमि में फैला हुआ है जो कि काफ़ी बड़े क्षेत्र में फैला हुवा है जो काफी सुंदर है। यहाँ का वातावरण काफी मनमोहक तथा एकदम शुद्ध है, हर तरफ पेड़ -पौधे इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं। 

        इसके मुख्यत: दो भाग हैं - १. प्राणी उद्यान २. वनस्पति उद्यान 

        बड़ा क्षेत्र को जानवरों के बाड़ों के लिए समर्पित किया गया है जबकि दूसरी तरफ छोटा क्षेत्र पौधों और पेड़ों की दुर्लभ/ विलुप्त  प्रजातियों के लिए दिया गया है।

        भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान कैसे पहुंचे ?

        Bhagwan Birsa Biological Park | बिरसा जैविक उद्यान | Ormanjhi Zoo - Ranchi Ki Shaan
        Bhagwan Birsa Biological Park
         भगवान बिरसा प्राणी उद्यान रांची-रामगढ़ राजमार्ग पर स्थित है। रांची-रामगढ़ राजमार्ग में रांची से चलने पर  लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस राजमार्ग के सामने ही स्थित होने के कारण यहां तक पहुंचना बेहद आसान है। रांची हवाई अड्डा और राँची रेलवे स्टेशन से आप बिलकुल आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं। आप रांची के किसी भी क्षेत्र से Auto, E - Rickshaw, Taxi, Ola, Uber, Bus के सहारे बिलकुल आसानी से भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान पहुंच सकते हैं। रांची-रामगढ़ राजमार्ग पर स्थित होने के कारण आवागमन बहुत सुगम है। 

        By Air ✈️:-

        • Nearest Airport - Ranchi Airport

        बिरसा जैविक उद्यान से निकटतम हवाई अड्डा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा है, दूरी लगभग 27 Km है।

        • Surya Mandir Bundu-Ranchi Ki Shaan
        • By Train🚉 :-

          • Nearest Railway Station - Ranchi, Muri, Namkum, Ramgarh & Hatia Railway Station
          रांची रेलवे स्टेशन से लगभग 21 Km तथा हटिया से 28 Km की दुरी पर स्थित है।

          By Bus 🚌 :-

          • Nearest Bus StandRanchi & Ramgarh Bus Stand
          कांटा टोली बस स्टैंड /रांची बस स्टैंड से लगभग 20 KM की दुरी पर स्थित है।

          Bhagwan Birsa Biological Park | बिरसा जैविक उद्यान | Ormanjhi Zoo - Ranchi Ki Shaan
          Bhagwan Birsa Biological Park


          भगवान बिरसा जैविक उद्यान के कुछ हिस्सों का बांटवारा इस तरह से है -

          1. Zoological Section - 81 Hectares 
          2. Botanical Gardens - 23 Hectares 

          कुछ खास जानकारियाँ -

          • यहां लगभग 23 प्रजातियां और 269 स्तनधारी जीव-जन्तु हैं।
          • पार्क के परिसर में 33 प्रजातियां और 885 पक्षी हैं।
          •  इसकी लगभाग 15 प्रजातियां और 36 सरीसृप हैं।
          • साप्ताहिक अवकाश के लिए ये पार्क सोमवार को बंद रहता है।
          • इस परिसर में प्लास्टिक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

          भगवान बिरसा जैविक उद्यान में पशु - पक्षियों के लिए क्या - क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं ?

          यहां पर पशु - पक्षियों के स्वास्थ्य से सम्बंधित मुद्दों की निगरानी के लिए बेहतरीन चिकित्सक और प्रशिक्षित कंपाउंडर 24 x 7 उपलब्ध रहते हैं। सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ चिड़ियाघर अस्पताल पार्क में ही स्थापित है।

          • Baba Tanginath Dham-Gumla Ki Shaan
          • बिरसा जैविक उद्यान में क्या - क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं पर्यटकों के लिए -

            आप यहां पर इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं -

            1. नौका विहार / Boating - इस पार्क में समय बिताने के लिए सबसे अच्छा है - बांध के समाने बैठना तथा नौका विहार करना। यहां पर बहुत सारे Paidal Boats हैं जिसे आप कुछ शुल्क देकर सवारी कर सकते हैं। बांध के किनारे अपने परिवार के साथ बैठकर Family Party कर सकते हैं। इस जगह बहुत ही सुंदर वातावरण है जिसके कारण मन को बहुत सुकून मिलता है।
            2. बैटरी चालित वाहन - यहां का पर्यावरण को अनुकूल वातावरण में बनाए रखने के साथ-साथ अच्छा सेवा देना ओरमांझी चिड़ियाघर प्रबंधन का मुख्य आदर्श वाक्य है। इसलिए उन्होंने Zoological Park में आराम से घूमने के लिए ये सेवा लागू किए हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ मामूली सा शुल्क देना होगा जिसके बाद आप इसमें बैठ कर इस पूरे क्षेत्र में बिल्कुल ही आसानी के साथ भ्रमण करसकते हैं। 
            3. साँप घर - यहाँ पर एक साँप घर भी स्थित है जहाँ पर बहुत सारे दुर्लभ साँपों के दर्शन कर सकते हैं। इस साँप घर में साँपों को देखने  लिए बहुत ही सुन्दर व्यवस्था की गयी है,अगर आप यहाँ आते हैं तो साँप घर देखना न भूलें। 

            Bhagwan Birsa Biological Park | बिरसा जैविक उद्यान | Ormanjhi Zoo - Ranchi Ki Shaan
            Bhagwan Birsa Biological Park


            इनके अलावा और भी कई सुविधाएं शामिल हैं -

            1. पेयजल (Drinking Water)
            2. विश्राम शेड (Rest Shed)
            3. प्राथमिक उपचार पेटी (First Aid Kit)
            4. विकलांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर
            5. शौचालय (Toilet)
            6. दिशा निर्देश बोर्ड (Navigation Map Boards)
            7. सूचना केंद्र (Information Center)
            8. गाइड (Guide)
            9. कैंटीन सुविधा (Canteen Facilities)

            ये रांची के लिए आकर्षण केंद्र क्यों है ?

            Jharkhand Tourism Development Corporation ( JTDC ) ने सभी स्थानों को आगंतुकों / पर्यटकों के लिए अधिक प्राकृतिकीय सुंदर बनाने पर जोर दिया है। इस उद्यान में जीव - जन्तुओं और वनस्पति पौधों की विशाल संग्रह है।  यहां की व्यवस्था ऐसी है कि न तो जानवरों को परेशानी और न ही लोगों को परेशानी होती है, उन्हें प्राकृतिक परिवेश में विचरण करते देख सकते हैं। यहां पर लोग काफी दूर-दूर से जानवरों को देखने के लिए आते हैं।

            यहाँ जानवरों के कुछ ख़ास प्रजातियां जो आगंतुकों / पर्यटकों (Tourist) को आकर्षित करते हैं -

            Bhagwan Birsa Biological Park | बिरसा जैविक उद्यान | Ormanjhi Zoo - Ranchi Ki Shaan
            Bhagwan Birsa Biological Park

            1. बंदर (Monkey)🐒
            2. मगरमच्छ (Crocodile) 🐊 
            3. घड़ियाल
            4. हिरण (Dear)
            5. सांपों का घर (Snack House) 🐍 🏠
            6. नीलगाय (Blue Cow) 
            7. चीतल (Chital)
            8. सांभर (Sambar)
            9. भेड़िया (Wolf) 🐺
            10. हाथी ( Elephant) 🐘
            11. दरियाई घोड़ा (Hippopotamus)
            12. शेर (Lion) 🦁
            13. बाघ ( Tiger) 🐯🐅

            प्रवेश शुल्क -

            पार्क खुलने का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक है।

            वयस्क (Man & Woman) :- ₹20/-
            बच्चे (Children) (3-12 आयु वर्ग) :-  ₹10/-
            विकलांग व्यक्ति / 3 वर्ष से कम उम्र का बच्चा :- नि: शुल्क (Free)

            • Jonha Fall / Goutam Dhara Fall | जोन्हा जलप्रपात या गौतमधारा जलप्रपात - Ranchi ki Shaan
            • विशेष प्रवेश शुल्क :-
              Bhagwan Birsa Biological Park | बिरसा जैविक उद्यान | Ormanjhi Zoo - Ranchi Ki Shaan
              Bhagwan Birsa Biological Park

              31 December, 1 & 2 January
              वयस्क ( Man & Women's) :- ₹30/-
              3-12 साल के बीच के बच्चे : ₹20/-
              साँप घर (Snack House) :- ₹10/-

              वन्य जीवन वृत्तचित्र शुल्क :- ₹10/- प्रति व्यक्ति

              स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी),  बाल दिवस (14 नवंबर) और वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक) पर बच्चों के लिए नि: शुल्क प्रवेश रहता है।

              फोटोग्राफी उपकरण (Photography Gadgets) प्रवेश शुल्क :-

              Still Cameras 📷 :- ₹10/-
              Video Cameras 🎥 :- ₹150/-

              पार्किंग दरें :-

              Bus :- ₹30/-
              Car :-  ₹20/-
              Bike & Auto :- ₹10/-
              Cycle :- ₹5/-

              बैटरी से चलने वाली ई - रिक्शा सेवा :-

              एक घंटे के लिए : ₹30/- (प्रति व्यक्ति /घंटा)

              नौका विहार शुल्क :-

              पैडल बोट :- 2 व्यक्ति - ₹25/-

               भगवान बिरसा जैविक उद्यान में पशुओं को गोद लेने वाला सुविधा भी प्रदान करता है ताकि यहां पर मौजूद जानवर की ख़ास देखभाल किया जा सके। 

              वर्तमान में पशुवों को गोद लिए गए व्यक्ति/कंपनियों के नाम :-

              Bhagwan Birsa Biological Park | बिरसा जैविक उद्यान | Ormanjhi Zoo - Ranchi Ki Shaan
              Bhagwan Birsa Biological Park

              बाघिन दुर्गा :- प्रियंका चोपड़ा (पूर्व मिस वर्ल्ड)
              भारतीय मोर :- पंजाब नेशनल बैंक
              टाइगर सुग्रीव और राजा, सीता, गीता तेंदुआ :- मेकॉन लिमिटेड
              लंगूर :- श्री रमेश चक्रवर्ती

              भगवान बिरसा जैविक उद्यान
              रांची, झारखंड
              पिन: 835219
              फोन: 0651-2275104
              मोबाइल: 94313 00205 (निदेशक)

              बिरसा जैविक उद्यान जैसे पर्यटन स्थलों के नाम -

              निष्कर्ष :-

              आज के इस Article में हमने आपको बताया कि- बिरसा जैविक उद्यान कहां पर अवस्थित है ?बिरसा जैविक उद्यान कब बना था ?बिरसा जैविक उद्यान में कितने तरह के जीव - जन्तु हैं ?, तथा इसके साथ-साथ इस जगह के बारे में बहुत सारी जानकारियां जो आपके लिए ज्ञानवर्धक होंगी।

              तो ये जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें Comments में बता सकते हैं तथा पसंद आई तो अपने दोस्तों को भी Share कर सकते हैं। साथ ही साथ हमारी हर Post की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Subscribe Box में अपना Email Id डाल कर Subscribe कर सकते हैं। 

              हम आपके राय की प्रतीक्षा करेंगे।

              Ranchi Talk को आप FacebookInstagramTwitter पर भी Follow कर सकते हैं। आप हमारे YouTube Channel पर भी नई-नई जानकारी पाने के लिए Subscribe करें।

              HemanT

              हैलो दोस्तों नमस्कार, मैं हूँ HemanT , YouTube Channels, Tech Ranchi और Ranchi Rockers 18 , Blogs Techranchi.in, Ranchirockers.in और Ranchitalk.com के Technical Author और Co-Founder । मेरी रूचि Technical World में है और जो भी Technical जानकारी है उसे आप सभी के समक्ष Video और Blogs के रूप में लेकर आता रहता हूँ। आप सभी से विनती है की अपना प्यार और Support बनाये रखिये हम आप सभी के लिए नई -नई जानकारियाँ लेकर आते रहेंगे। facebook twitter instagram youtube

              Post a Comment (0)
              Previous Post Next Post